Rageela Insaan
'आप किस रंग की टोपी पहनते हो ?'
'आप किस रंग की टोपी पहनते हो ?'
'नहीं, मैं नहीं पहनता'
'केरलम आने के पहले ?'
'तब भी नहीं पहना करता था l '
'कालेज में या स्कूल में ? '
'तब भी नहीं '.
'तब तो आपको सभी टोपीवाले सताते होंगे... सारे आपके दुश्मन होंगे ? कभी किसी ने आपका साथ नहीं दिया होगा ?'
सभी के साथ मेरी दोस्ती थी और दोस्ती है , मैंने किसी से दुश्मनी नहीं की l
'ऐसा कैसे हो सकता है ? लाल टोपी वालों में और हरे वालों में तो कभी नहीं पटी l आरेंज वाले तो सफ़ेद वालों के दुश्मन हैं केरलम में हरकोई टोपी पहनता है. इसके बिना कोईं काम नहीं चलता ; चाहे वो नेता हो या अभिनेता, मजदूर हो या मालिक, व्यापारी हो या दलाल स्कूल , कोलेज या कार्य स्थल सब जगह सब लोग टोपी पहने होते हैं. टोपी का रंग पहनने वाला चुन लेता है .अगर आपका किसी से कोई तकरार हो, कभी कोई Queue तोड़ कर आपसे आगे जाये , आपकी गाडी ठुक जाये, इसी तरह की बातों में आपके साथ हाँ मिलाने वाला टोपी वाला ही होता है. गलती किसी की हो, टोपीवाला आपका साथ देता है.
